Jammu & Kashmir: आतंकियों की गोली खाकर आर्मी डॉग 'केंट' ने बचाई अपने हैंडलर की जान, देश के लिए दिया बलिदान
Army dog Kent: आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे. एक गोली केंट के सीने में जा लगी. गोली खाकर उसने भारत माता के लिए बलिदान दे दिया.
नई दिल्ली. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया. गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हो गया. जवान के साथ भारतीय सेना का एक 6 वर्षीय माडा डॉग केंट ने भी देश के लिए कुर्बानी दी. केंट ने दुश्मनों की बंदूक से निकली गोली अपने सीने पर लेकर अपने हैंडलर की जान बचाई. आतंकवादी गोलियां बरसा रहे थे. एक गोली केंट के सीने में जा लगी. गोली खाकर उसने भारत माता के लिए बलिदान दे दिया. केंट एक मादा लैब्राडोर डॉग थी.
देश की लिए केंट ने दी कुर्बानी
पीआरओ रक्षा जम्मू की ओर से बताया गया कि 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर डॉग केंट ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया. केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी.
आपको बता दें कि राजौरी और पुंछ में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है. इन मुठभेड़ में 26 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि 10 जवान शहीद हुए हैं.
यह भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मी से लेकर ड्राइवर तक, संसद के कर्मचारियों की बदली पोशाक, जानें क्या है खास