'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज' के सदस्य बने डॉ. अनुराग बत्रा
BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और 'एक्सचेंज4मीडिया' ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड सांइसेज में अहम भूमिका निभाएंगे. आइए जानते हैं उनके बारे में.
BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और चर्चित मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेंज का सदस्य चुना गया है. यह संस्था 60 से ज्यादा देशों में फैली है और इसमें 900 से ज्यादा सदस्य हैं. इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेंज मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है.
डॉ. अनुराग बत्रा मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों में शुमार हैं. उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में मीडिया, टेलीविजन और डिजिटल डोमेन से जुड़ी हर खबर नजर रखने वाले एक ऐसे संस्थान की नींव रखी है, जो आम लोगों तक उनकी खबरें पहुचाता है. यह एक नया सेक्टर है, इसकी वजह से यह प्लेटफॉर्म ज्यादा चर्चित भी है.
कौन हैं डॉ. अनुराग बत्रा?
डॉ. अनुराग बत्रा, लेखक हैं, टीवी होस्ट रहे हैं और उद्यमी हैं. वह एक्सचेंज4 मीडिया ग्रुप के फाउंडर और एडिटर इन चीफ हैं. वह कई मीडिया ब्रांड्स के पीआर से जुड़े हैं. वह BW बिजनेसवर्ल्ड मीडिया ग्रुप के भी चेयरमैन हैं और एडिटर इन चीफ भी हैं. यह संस्था 44 साल पुरानी है. यह एक कंटेट टेक मीडिया ग्रुप है. अनुराग बत्रा मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं.
Also Read
क्या है इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का काम?
यह संस्था अमेरिका के बाहर टेलीविजन इंडस्ट्री में हो रहे उल्लेखनीय कामों पर नजर रखती है. यह संस्था प्रतिष्ठित एमी अवार्ड्स देती है. अलग-अलग संस्थाओं में प्रोग्रामिंग को यह प्रमोट भी करती है. इसमें 60 देशों की सैकड़ों हस्तियां सदस्य हैं.