T20 World Cup 2026

Train Accident: आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत से हुआ हादसा, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Andhra Pradesh Train Accident : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए ट्रेन हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Suraj Tiwari

Andhra Pradesh Train Accident : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए ट्रेन हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. एक पैसेंजर ट्रेन से दूसरे ट्रेन से हुई भिड़ंत की वजह से 3 बोगी बेपटरी हो गई. जिसके चलते ये हादसा हुआ.

पीएम ने दी सहायता राशि

विजयनगरम में हुए रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पीएमएनआरएफ फंड से मृतक लोगों के परिजनों को 2 लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है.

इसे भी पढे़ं- ट्रेन पर अगर आसमानी बिजली गिर जाए तो यात्रियों का क्या होगा? कभी सोचा है