प्रेमिका को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा, फिर आधे शव को जलाकर किया डिस्पोज; हिम्मत टूटने पर खुद किया सरेंडर
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया. शव को फ्रिज में रखकर थोड़ा-थोड़ा डिस्पोज करता रहा, लेकिन जब हिम्मत हारा तो फिर सारे गुनाह खुद कबूल कर लिया.
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने अपनी ही प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव के कई टुकड़ों में बांट दिया और कुछ हिस्से फ्रिज में रख दिया. इसके बाद धीरे-धीरे कर के आधे शव को जलाकर डिस्पोज कर दिया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम रविंद्र चिंताडा है. 35 वर्षीय रविंद्र INS डेगा पर तैनात नौसेना अधिकारी हैं. उनकी मुलाकात 29 वर्षीय पोलिपल्ली मौनिका से वर्ष 2021 में हुई थी. हालांकि आरोपी शादीशुदा था फिर भी दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. कुछ हफ्ते पहले रविंद्र की पत्नी अपने माता-पिता के घर विजयनगरम चली गई. रविंद्र ने इसे मौका समझा और रविवार दोपहर मौनिका को अपने घर बुला लिया.
क्या है पूरा मामला?
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब लड़की अधिकारी के घर आई और दोनों के बीच बहस हो गई. गुस्से में रविंद्र ने मौनिका को चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, उसने शव के कई टुकड़े कर दिए. कुछ टुकड़ों को बैग में पैक करके सुनसान जगह पर फेंकने ले गया, जबकि बाकी हिस्से अपने घर के फ्रिज में रख दिए. लेकिन ऐसा करते हुए उसकी हिम्मत टूट गई और उसने कुछ घंटों के बाद ही पुलिस स्टेशन पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और बार-बार धमकी देती थी कि वह उनकी प्रेम कहानी उसकी पत्नी को बता देगी. इसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.
पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो फ्रिज और घर के अंदर शव के कटे हुए टुकड़े मिले. हालांकि मौनिका का सिर गायब है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने सिर को कहीं और छिपा दिया है. अब शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है. यह घटना दिल्ली में साल 2022 में हुई श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिलाती है. जिसमें श्रद्धा की हत्या उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने की थी. आफताब ने भी शव के टुकड़े किए थे और उन्हें फ्रिज में रखा था. बाद में उसने टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका था. इस मामले पर भारतीय नौसेना की भी नजर है और मामले की जांच की जा रही है.