मस्जिद गया था नमाज पढ़ने… 8 साल के मासूम के साथ हैवानियत, CCTV ने खोली दरिंदगी की पूरी कहानी

अहमदाबाद के दानिलिम्दा इलाके में मस्जिद परिसर में 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

grok
Kuldeep Sharma

गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां धार्मिक परिसर की पवित्रता को तार-तार करते हुए एक मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की गई. दानिलिम्दा इलाके की एक मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गए 8 वर्षीय बच्चे को बहाने से छत पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मस्जिद परिसर में हुआ अपराध

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. पीड़ित बच्चा रोज की तरह जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गया था. इसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी नोमान शेख, जो उसी इलाके में रहता है और बच्चे को पहले से जानता था, उससे बातचीत करने लगा. उसने भरोसा जीतते हुए बच्चे को नमाज सिखाने और कुछ बातें समझाने के बहाने मस्जिद की दूसरी मंजिल की छत पर ले गया.

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

परिजनों के अनुसार, जब बच्चा बदहवास हालत में घर लौटा और उसने आपबीती बताई, तो परिवार के लोग तुरंत मस्जिद पहुंचे. वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी बच्चे को अपने साथ ऊपर ले जाता है और करीब 20 मिनट तक छत पर रहता है. बाद में बच्चा घबराया हुआ नीचे आता नजर आता है, जबकि आरोपी उसके पीछे-पीछे दिखता है.

पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने की टीम सक्रिय हुई. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने बताया कि सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नोमान शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर है. इसके साथ ही अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है.

बच्चे की हालत और आगे की जांच

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और प्रशासन ने दोषी को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है.