BJP ने जारी किया जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र', अमित शाह बोले- अब नहीं होगी 370 की वापसी

BJP released Sankalp Patra for Jammu and Kashmir assembly elections 2024: दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. अपने घोषणापत्र में बीजेपी ने घाटी की जनता से कई वादे किए हैं.

@BJP4India
India Daily Live

BJP released Sankalp Patra for Jammu and Kashmir assembly elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है. शुक्रवार 6 सितंबर को अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया है. वह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा, "एक समय था जब घाटी में अनुच्छेद 370 की परछाई में  अलगाववाद, हुर्रियत जैसे संगठन और उनके लिए नतमस्तक होती सरकारें रही हैं. लेकिन आज वह इतिहास रह गया है. अब जम्मू-कश्मीर पूर्णत: हमारे संविधान का हिस्सा है. पीएम मोदी के ताकतवर फैसले से यह संभव हो सका."

घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा, "अब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है. हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था और रहेगा.आप सभी जानते हैं कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर बहुत महत्वपूर्ण रहा है. कई साल हो गए, 2014 तक यहां अलगाववाद, आतंकवाद की परछाई रही लेकिन अब यहां शांति और विकास है. "

बीजेपी का संकल्प पत्र
बीजेपी का संकल्प पत्र
बीजेपी का संकल्प पत्र

संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने ये बातें कहीं-

  • डोगरा रोजगार योजना शुरू करेंगें, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे
  • परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला को सालाना 18 हजार रुपये देंगे
  • उज्ज्वला लाभार्थियों को सालाना दो गैस सिलिंडर फ्री में देंगे
  • प्रगति शिक्षा योजना के तहत कॉलेज स्टूडेंट्स को सालाना 3000 रुपये ट्रैवल अलाउंस देंगे
  • तवी नदी का रिवरफ्रंट बनाएंगे
  • जम्मू शहर में SEZ के रूप में आईटी हब बनाएंगे
  • किश्ववाड़ में आयुष हर्बल पार्क और ऊधमपुर में फार्मास्युटिकल पार्क बनाएंगे
  • 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले फेज में 24, दूसरे में 26 तो तीसरे फेज में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा.