IPL 2026 US Israel Iran War

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अब क्या होगा अगला कदम, PM मोदी की तीनों सैन्य प्रमुखों संग हाई लेवल मीटिंग खत्म

पाकिस्तान से जारी टेंशन के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ हाई लेवल बैठक की. तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ इस बैठक में CDS अजित डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. 

Sagar Bhardwaj

देश की सुरक्षा पर चर्चा
यह बैठक राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बीच हो रही है. सूत्रों के अनुसार, सैन्य आधुनिकीकरण, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श इस बैठक का मुख्य एजेंडा है. एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, "यह एक नियमित समीक्षा बैठक है, जिसमें सैन्य और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा."

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक भारत की सैन्य रणनीति को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सैन्य और सरकार के बीच इस तरह की समन्वित चर्चाएं देश की रक्षा क्षमताओं को नए आयाम प्रदान करेंगी.