IPL 2026

अगर DMK और AIADMK सरकार बनाने की कोशिश करती हैं तो टीवीके के सभी 107 विधायक देंगे इस्तीफा: सूत्र

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि अगर DMK और AIADMK तमिलनाडु में सरकार बनाने की कोशिश करती हैं तो टीवीके के सभी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं.

Pinterest
Sagar Bhardwaj

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर एक पार्टी बनकर उभरी अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने आज शाम चेतावनी दी कि अगर DMK और AIADMK की पार्टी पार्टी सरकार बनाने का दावा करती हैं तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. यह फैसला DMK और AIADMK के बीच हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद आया है. टीवीके को शक है कि दोनों पार्टियां राज्य में सरकार बनाने के लिए मिलीभगत कर रही हैं और उस पार्टी को दरकिनार कर रही हैं जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके

बता दें कि तमिलाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके को सबसे ज्यादा 108 सीटें आई हैं. हालांकि, वह बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई. हालांकि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए लेकिन बावजूद इसके उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिल रहा है. राज्यपाल ने विजय को यह कहते हुए दो बार वापस लौटा दिया कि वे बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं. बता दें कि टीवीके के पास फिलहाल कांग्रेस का समर्थन है लेकिन इसके बाद भी बहुमत का आंकड़ा साबित करने के लिए 5 विधायकों की कमी पड़ रही है.

DMK और AIADMK सरकार बनाने को आतुर

इस बीच खबर आ रही है कि सत्ता पाने के लिए दो धुर विरोधी दल DMK और AIADMK हाथ मिला सकते हैं. दोनों के बीच इसको लेकर दो बैठकें भी हो चुकी हैं.

बहुमत के लिए विजय को कितने विधायक और चाहिए

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. चूंकि विजय दो सीट से लड़े थे ऐसे में एक सीट हटाकर उनके विधायकों की संख्या 107 रह जाती है. इस प्रकार कांग्रेस के 5 विधायकों को मिलाकर विजय के पास कुल 112 विधायकों का समर्थन है. अब उन्हें 6 और विधायकों की जरूरत है. फिलहाल विजय सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दनों से बात कर रहे हैं जिसमें VCK (2 विधायक), लेफ्ट पार्टी (2 विधायक) आदि शामिल हैं. वहीं मुस्लिम लीग जिसके पास 2 विधायक हैं, ने कहा है कि अभी विजय को समर्थन देने पर फैसला नहीं हुआ है.