रामनगरी आया अहमदाबादी नगाड़ा, 500 KG वजन...अवाज 1 KM तक गूंजेगी
Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अपने आखिरी पड़ाव पर है. सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं. 22 जनवरी को होने वाले आयोजन से पहले रामलला मंदिर में 500 KG का अहदाबादी नगाड़ा पहुंच गया है.
Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अपने आखिरी पड़ाव पर है. सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं. 22 जनवरी को होने वाले आयोजन से पहले रामलला मंदिर में 500 KG का अहदाबादी नगाड़ा पहुंच गया है. गुजरात से 5 जनवरी को चले नगाड़े को अयोध्या में श्रीराम ट्रस्ट को सौंप दिया गया है. इस नगाड़े को बनने में 3 महीने का वक्त लगा है.
गुजरात से अयोध्या लाते वक्त कई जगहों पर लोगों ने नगाड़े की पूजा-अर्चना की. लोगों ने इसे स्पर्श किया आगे रवाना किया. इस नगाड़े में सोन-चांदी की परत लगी हुई है. नगाड़े को खास बनाने के लिए इसमें 50 घंटियां लगाई गई हैं. साथ ही राम दरबार के चित्र से भी इसको सजाया गया है.
Also Read
इस नगाड़े का व्यास 56 इंच रखा गया है. नगाड़ा इतना बड़ा है कि इसको बाहर रखने की जरूरत पड़ेगी. इसे इस तरह से बनाया गया है कि ये बारिश-धूप में भी खराब न हो पाए. इसपर सोना-चांदी मढ़ा हुआ है. आवाज लंबी दूरी तक सुनाई पड़ेगी.
राममंदिर को दुनिया भर से उपहार आ रहा है. वडोदरा के रहने वाले किसान अरविंदभाई मंगलभाई पटेल ने रामलला के लिए 1100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक तैयार किया है. पटेल ने कहा- दीपक 9.25 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है. इसमें कई किलोग्राम घी भरी जा सकती है.