CWC में जगह मिलने के बाद सचिन पायलट समेत तमाम नेताओं ने जानें क्या दी प्रतिक्रिया, युवा चेहरों को शामिल कर खड़गे ने चला मास्टर स्ट्रोक
CWC Reshuffle: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है. इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है.
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने के बाद राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं. हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुँचाएंगे"
कांग्रेस CWC की इस लिस्ट में गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस टीम में शशि थरूर को भी शामिल किया गया है. शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 सदस्य, 14 स्थायी सदस्य, 14 इंचार्ज और 9 स्पेशल आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, गांधी परिवार समेत इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 39 सदस्यीय पैनल में तमाम बड़े नेताओं को जगह मिला है लेकिन पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री को शामिल नहीं किया गया है. विभाकर शास्त्री को इस बात की उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किया जाएगा लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है.जिसके बाद उन्होंने नराजगी जाहिर किया है. विभाकर शास्त्री ने ट्वीट करते हुए का कि “अबकी बार शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई”