IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'बीजेपी को अखंड भारत से मिल रहीं 700 सीटें', AAP सांसद संजय सिंह ने NDA पर कसा तंज

आज लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी किए. तमाम एग्जिट पोल में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी करती दिख रही है.

Social media
India Daily Live

Exit Polls: लोकसभा चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल के नतीजे जारी किये गए. अधिकतर एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. संजय सिंह ने कहा, 'एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को अखंड भारत से 700 सीटें मिल रही हैं.'

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को भारत में 200, पाकिस्तान में 100, अफगानिस्तान में 70, बांग्लादेश में 70, श्रीलंका में 50, भूटान में 50, नेपाल में 50, थाईलैंड में 50, इंडोनेशिया में 30 और ईरान में 30 सीटें मिल रही हैं.

संजय ने किया था 295 सीट मिलने का दावा
बता दें कि संजय सिंह ने गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 295 सीटें मिलेगीं और इस बार हम सरकार बनाएंगे.

एग्जिट पोल में चली भाजपा की आंधी
तमाम एग्जिट पोल में भाजपा 2019 के आंकड़े को दोहराती हुई दिख रही है. हालांकि बीजेपी का '400 पार' का ख्वाब पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है. कर्नाटक, जहां प्रत्वल रेवन्ना कांड के बाद भाजपा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी वहां भी भाजपो को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

4 जून का इंतजार 
एग्जिट पोल में तो भाजपा को बहुमत मिल गया लेकिन असल परिणाम तो 4 जून को ही सबके सामने आएगा. अब विपक्ष को 2004 जैसी उम्मीद है. बता दें कि 2004 में तमाम एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुत मिलता हुआ दिखाया गया था लेकिन जब चुनाव परिणाम आया तो सभी हक्के-बक्के रह गए. नतीजों में जहां एनडीए को 181 सीटें मिलीं वहीं यूपीए को 218 सीटें मिलीं और फिर कांग्रेस ने सपा, बसपा और लेफ्ट के समर्थन से सरकार बनाई और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने.