Aaj ki Taza Khabar: गर्भगृह में रखी जाएगी रामलला की मूर्ति, ईरान पर पाक का पलटवार, भजनलाल को धमकी... जानें आज की ताजा खबरें
Aaj ki Taza Khabar 18 january 2024: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति रखी जाएगी. ईरान के एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने पलटवार किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. कोहरे की मार के कारण हवाई, रेल यातायात प्रभावित हुआ है. देश से लेकर दुनिया तक... आज की ताजा खबरों के लिए देखें India Daily Live
Aaj ki Taza Khabar 18 january 2024: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति रखी जाएगी. ईरान के एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने पलटवार किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. कोहरे की मार के कारण हवाई, रेल यातायात प्रभावित हुआ है. देश, दुनिया और राज्यों से लेकर खेल, बिजनेस की तमाम बड़ी-छोटी खबरों के लिए India Daily Live के साथ जुड़े रहें.
1. Pakistan vs Iran: पाकिस्तान ने ईरान पर की एयर स्ट्राइक, कई आतंकी ठिकानों पर हमले का किया दावा
ईरान की ओर से किए गए एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक की ओर से ईरान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. हालांकि, रिपोर्ट में ये स्पष्ट नहीं है कि हमला कब, कहां किया गया. बता दें कि पाकिस्तान का दावा रहा है कि ईरान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) जैसे आतंकी संगठन हैं, जो पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं.
Ayodhya Ke Ram: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की मूर्ति लाई जाएगी. बुधवार देर रात रामलला की मूर्ति को नवनिर्मित राम मंदिर में लाया गया. बता दें कि इससे पहले बुधवार को रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को नगर भ्रमण कराया गया. रामलला की नई मूर्ति को परिसर में लाने और प्रतीकात्मक मूर्ति के नगर भ्रमण की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
Train Late Due To Fog: सर्दी और कोहरे का सितम जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है. राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का ठंड से लोग कांप रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत कोहरे की घनी चादर ओढ़े हुए है. कोहरे की वजह से ट्रेनों के पहियों की रफ्तार धीमी हो गई है. आज यानी 18 जनवरी को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 घंटे से लेकर 5 घंटे की देरी से चल रही हैं.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले और तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद से सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 10 रुपये प्रतिलीटर तक की कटौती कर सकती हैं. इसका प्रमुख कारण एक साल में करीब 15 प्रतिशत कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का आना हो सकता है.
IND vs AFG: टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बता दिया कि वह इस बार पूरे दम खम के साथ मैदान में होंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई और अफगानी गेंदबाजों के होश उड़ा डाले, एक वक्त टीम इंडिया ने सिर्फ 22 रनों पर अपने टॉप 4 बल्लेबाज खो दिए थे, इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और रिंकू सिंह के साथ नाबाद 190 रनों की साझेदारी कर भारत को 212 रनों तक पहुंचाया.
इन खबरों पर भी रहेगी नजर...
- महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मानहानि केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई.
- संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई.
- ईरान की ओर से किए गए एयरस्ट्राइक के पाकिस्तान का पलटवार