SIR IPL 2026

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी लेकिन इन 9 राज्यों में 55 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, IMD ने तूफानी बारिश की दी चेतावनी

मौसम धीरे-धीरे करवट ले रही है. तेज गर्मी के बीच थोड़े-थोड़े दिन पर बारिश के कारण राहत मिली है. आज भी IMD ने 9 राज्यों में चेतावनी जारी की है.

ANI
Shanu Sharma

मौसम भी गंभीर स्थिति में है. भारत के कुछ राज्यों में प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी जा रही है. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है. वहीं पहाड़ी और पूर्वी राज्यों में आंधी-बारिश के अनुमान है. 

दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है. आज तेज धूप के साथ हवाएं भी चल सकती है. ऐसे में लोगों को धूप से बचने की सलाह दी गई  है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान लगातार बढ़ते हुए 38 डिग्री तक जा सकता है.

इन राज्यों को गर्मी से राहत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी राज्यों में भी मौसम का पारा हाई है.  राजस्थान में अभी दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं वाराणसी और मेरठ समेत कई जिलों में गर्मी अपने रौद्र रूप में आ सकता है. बिहार में भी बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लू वाली हवाएं बच्चों के स्वास्थ्य  को प्रभावित कर सकती  है. ऐसे में बच्चों को दोपहर के समय में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है. वहीं मध्यप3देश में भी  आज बारिश का अलर्ट नहीं है. दिन के समय तापमान काफी ऊंचा रहने वाला है और लू के कारण परेशानी बढ़ने की संभावना है. 

पहाड़ी इलाकों में तूफानी बारिश के आसार 

एक ओर जहां मैदानी इलाकों में लू चलने वाली है, वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम अब भी ठंडा रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अभी तीन दिनों तक मौसम ज्यादा ठंडा रहने  वाला है. इन राज्यों के पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में भी जा सकता है. रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल जैसे पर्यटन इलाकों में ठंडे मौसम से लोगों को अच्छा महसूस होगा. हालांकि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा और उधमपुर समेत कई जिलों में आज बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पश्चिम बंगाल में भी आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.  मालदा, जलपाईगुड़ी और उत्तर 24 परगना में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.