Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून तेज गति से सक्रिय
Weather Update: देश में मानसून तेज गति से सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज यानी 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.
Weather Update: देश में मानसून तेज गति से सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज यानी 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है. तेज आंधी से बड़े पेड़ गिर सकते हैं और किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है.
गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है. 8 अगस्त को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
15 राज्यों में अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी है.
Also Read
दिल्ली में आज का मौसम:
दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में मौसम:
गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी चल सकती है. लखनऊ में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा.
बिहार और झारखंड में मौसम:
जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट है. 65-70 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. पटना में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. वहीं, झारखंड की बात करें तो पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला, पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. रांची में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम:
नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. देहरादून में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा.
वहीं, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. मनाली में अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा.
पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?
बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. कोलकाता में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा.
पंजाब और राजस्थान में मौसम:
पंजाब की बात करें तो पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना और संगरूर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. वहीं, राजस्थान में टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. जयपुर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा.