Aaj Ka Mausam: 7 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई जगहों पर तूफान
Weather Update: देश में मानसून की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग ने आज यानी 7 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.
Weather Update: देश में मानसून की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग ने आज यानी 7 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है. तेज आंधी से बड़े पेड़ गिर सकते हैं और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है.
पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की आशंका है. किसानों और नदी किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है.
15 राज्यों में अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.
Also Read
- 'मेरा भरोसा तोड़ दिया गया': 26 दिन का अनशन खत्म कराने वाली तस्वीरों पर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा
- 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, National Handloom Day से पहले PM मोदी ने शेयर की नई रील; देशवासियों से की ये अपील
- 5 साल में प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर हुए इतने करोड़ खर्च, संसद में सामने आए पूरे आंकड़े
दिल्ली में आज का मौसम:
दिल्ली में बारिश और आंधी का अलर्ट है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में मौसम:
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी और गोरखपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. लखनऊ में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा.
बिहार में मौसम:
रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, गया, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. पटना में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा.
झारखंड में मौसम:
बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, देवघर, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, पलामू और धनबाद में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलेगी. रांची में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा.
उत्तराखंड में मौसम:
नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा का अलर्ट है. 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. देहरादून में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा.
हिमाचल प्रदेश में मौसम:
कुल्लू, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और मंडी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. मनाली में अधिकतम 12 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में मौसम:
जम्मू, पुंछ, कुलगाम, कठुआ, शोपियां, गांदरबल, बांदीपोरा, राजौरी और किश्तवाड़ में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. श्रीनगर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा.
पश्चिम बंगाल में मौसम:
हावड़ा, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, मालदा और कोलकाता में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. कोलकाता में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा.
पंजाब में मौसम:
होशियारपुर, चंडीगढ़, बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर और लुधियाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी.
राजस्थान में मौसम:
दौसा, फलौदी, शाहपुरा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और अलवर में हल्की बारिश की चेतावनी है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चल सकती है. जयपुर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा.
मध्य प्रदेश में मौसम:
भोपाल, बालाघाट, शहडोल, खरगोन, मांडला, देवास, रायसेन, पन्ना, दमोह, नीमच, आगर मालवा, विदिशा, सिवनी, खंडवा और शिवपुरी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट है. 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चलेगी. भोपाल में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा.