T20 World Cup 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देशभर में मानसून हुआ सक्रिय, जानिए आज का IMD अलर्ट

यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और सिद्धार्थनगर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार हैं. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

Pinterest
Reepu Kumari

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के तमाम इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देर रात बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी इन दिनों मानसून की बारिश सक्रिय होने से तापमान में काफी गिरावट आई है. हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे हर कोई परेशान है.

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के भी कई इलाकों में बारिश ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. झारखंड और ओडिशा में भी मॉनसून की बारिश जमकर हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नीचे आप जान सकते हैं कि वहां कैसा मौसम रहेगा.

बिहार में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के कई इलाकों में तेज हवाएं जारी हैं, जहां लगातार भारी बारिश हो रही है. पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार बारिश देखने को मिल रही है. इसके चलते लोगों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. अगले कुछ घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

एमपी में गर्मी और उमस का दौर देखने को मिल रहा है. दिन में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. देर रात हुई बारिश ने हल्की राहत दी है. राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बादल छाए रहने का अनुमान है. पूर्वी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. यहां गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं.

यूपी में होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और सिद्धार्थनगर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार हैं. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनके अलावा सिक्किम, पुडुचेरी, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.