Aaj Ka Mausam: देशभर में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में कब होगी राहत?
Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसका असर देश के ज्यादातर हिस्सों में दिखने लगा है.
Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसका असर देश के ज्यादातर हिस्सों में दिखने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
किन राज्यों में होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 23 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है. इनमें पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राज्य, पश्चिमी तट, मध्य भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. असम, मेघालय, सिक्किम, बिहार, केरल और कोंकण-गोवा में कई जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थिति:
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. 30 जून को बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. 1 जुलाई से 4 जुलाई तक बारिश और तेज होगी, जिससे तापमान 5-6 डिग्री तक गिर सकता है.
Also Read
उत्तर प्रदेश में आज से 3 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी में भी 2 जुलाई तक तेज बारिश होगी. उत्तराखंड में 30 जून से 5 जुलाई तक लगातार भारी बारिश का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क बंद होने का खतरा है. चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु मौसम अपडेट जरूर चेक करें.
अन्य राज्यों का क्या है हाल?
बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने वाली है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी.
मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग ने बिजली गिरने, तेज हवाओं (40-60 kmph) और निचले इलाकों में पानी भरने की चेतावनी दी है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.