IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिनों तक घना कोहरा, तापमान में गिरावट, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है. 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह हिमालयी क्षेत्र को सीधे प्रभावित करेगा और उत्तर प्रदेश में ठंड को और बढ़ाएगा.

Social Media
Babli Rautela

Aaj Ka Mausam: नवंबर का आखिरी हफ्ता ठंड और कोहरा साथ लेकर आया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि बुधवार से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है.  

पश्चिमी विक्षोभ का असर  

मौसम वैज्ञानिक की माने तो 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह हिमालयी क्षेत्र को सीधे प्रभावित करेगा और उत्तर प्रदेश में ठंड को और बढ़ाएगा. उन्होंने कहा, 'इस दौरान बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, साथ ही घना कोहरा भी नजर आएगा.'  

उत्तर प्रदेश के शहरों का तापमान 

| शहर   | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) | AQI |  

|--------------|----------------------------|
| वाराणसी     | 30.0/15.0                  | 58      |  
| कानपुर      | 29.2/12.0                  | 146     |  
| मेरठ        | 24.6/11.0                  | 264     |  
| आगरा        | 27.8/12.8                  | 115     |  
| लखनऊ        | 28.7/14.1                  | 337     |  

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट  

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बिजनौर, और मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों में घने कोहरे की संभावना है. सुबह और देर रात को दृश्यता काफी कम हो सकती है. 28 और 29 नवंबर को भी इन जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है.  

सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड?  

मंगलवार को बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर रहा. वहीं, झांसी में सबसे ज्यादा तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

क्या करें सावधानियां? 

- सुबह और रात में वाहन चलाते समय धीमी गति रखें.
- बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं.  
- जहां तक संभव हो, कोहरे के समय यात्रा से बचें.