IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, मैदानी इलाकों में गर्मी और पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

24 मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च तक रहेगा.जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ी है. राजस्थान और उत्तर भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा. जानें अपने शहर का हाल...

ideal
Anvi Shukla

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में 24 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बैंसेस एक्टिव हुआ है, जिसका असर 28 मार्च तक देखा जा सकता है. इस के कारण 27 मार्च को जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह डिस्टर्बेंस 28 मार्च तक प्रभावी रहेगा, उसके बाद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.

मौसम के जानकारों के मुताबिक: वेस्टर्न डिस्टर्बैंसेस का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम के जानकारों के मुताबिक, श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे इलाकों में बारिश के साथ तेज गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बादल तो आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है. इसके अलावा, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटका के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मैदानी इलाकों में गर्मी का असर

जहां पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में 27 मार्च को भयंकर गर्मी पाई गई. दिल्ली का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो काफी गर्म था. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान और बढ़ सकता है. उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भी गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है.

राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक हो चुका है. आईएमडी के अनुसार, 28 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर हो सकता है, जिससे जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी हो सकते हैं.

कुल मिलाकर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप है. यह मौसम का बदलाव कई जगहों पर परेशानियों का कारण बन सकता है, लेकिन यह भी सच है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा.