चरम पर मानसून, 19 राज्यों में आज होगी बारिश; बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी
देश के 19 राज्यों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है.
पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के आसपास निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. दक्षिण असम और आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर कई राज्यों के मौसम पर पड़ सकता है.
दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज मध्यम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Also Read
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है.
बिहार और झारखंड में बिजली का खतरा
बिहार के मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली का खतरा रहेगा. वहीं झारखंड के दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू और गुमला में भारी बारिश का अलर्ट है.
पहाड़ी राज्यों में भी सावधानी जरूरी
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में 26 और 27 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश के साथ 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. राजस्थान के सीकर, दौसा, कोटा, अजमेर, टोंक, बीकानेर, जोधपुर और झुंझुनू समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है. मध्य प्रदेश के छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में भी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है.