दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
आज यानी 2 जून 2026 को देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी.
देश के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का कहर जारी है. कई इलाकों में लोग लू की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन कई राज्यों में अब राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव संभव है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत भी मिलेगी. उमस भरी गर्मी से आम जनता को सुकून मिलेगा.
दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर समेत आस पास के राज्यों में आज से लेकर अगले चार दिनों के लिए बारिश के आसार हैं. तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को संभलकर चलने की जरूरत है. उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश की उम्मीद जताई गई है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून का असर देखने को मिल सकता है. कुछ पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है, जिसकी वजह से पर्यटकों से सावधानी बरतने की खास अपील की गई है. पश्चिम के राज्यों में भी आज मौसम बदलने वाला है. राजस्थान के कई जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम में बदलाव का अच्छा असर किसानों पर पड़ेगा. लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार के भी अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.
प्री-मानसून की होगी एंट्री?
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत अन्य कई जिलों में आज प्री-मानसून सिस्टम एंट्री लेने वाला है. जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. गुजरात और महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में आज बारिश की उम्मीद है. वहीं दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं. कुल मिलाकर भारत के हर हिस्से में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. हालांकि मौसम विभाग की ओर से किसानों, पर्यटकों और बच्चों और बुजुर्गों को संभलकर चलने के लिए कहा गया है.