Aaj Ka Mausam: 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी और उत्तराखंड में बदल जाएगा मौसम
आज देशभर में मौसम बदल सकता है. पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. यहां जानें आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Weather Update: देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं. मौसम विभाग (IMD) ने 17 जून को 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लगातार अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी है.
दिल्ली-NCR में मौसम बदलेगा:
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है. 17 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. लोग खुले में कम निकलें.
उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट:
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर समेत कई जिलों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 34-39 डिग्री और न्यूनतम 26-30 डिग्री रहने की संभावना है.
Also Read
उत्तराखंड में भारी बारिश:
उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक गिर सकता है.
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को राहत:
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश और आंधी से तापमान सामान्य से नीचे आ गया है. 17 जून तक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. वहीं, बिहार के कई जिलों में 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है.