Aaj Ka Mausam: अगले 10 घंटे में इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश! 90 की स्पीड से चलेगी हवा
देश में मौसम फिर से बदल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 10 घंटे में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी कर दी है. चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mausam: देश में मौसम फिर से बदल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 10 घंटे में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी कर दी है. लोगों को इस समय बहुत सावधानी बरतनी होगी. हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. किसानों और मछुआरों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पांच राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.
देशभर में बारिश-आंधी का खतरा:
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और असम में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है. पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा ज्यादा है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल:
दिल्ली में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. हवा 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
Also Read
- शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय! NCPs में असंतोष के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
- 'डियर NTA कंडोम का इस्तेमाल करें', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में दिखे पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान, देखें वीडियो
- कॉकरोच जनता पार्टी ने पुणे में भरी हुंकार, सैकड़ों युवाओं का मिला साथ, कल लखनऊ कूच करेगी CJP
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम:
यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बड़े ओले पड़ सकते हैं. हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी. लखनऊ में दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का 28 डिग्री रहेगा.
बिहार का मौसम अपडेट:
बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर समेत ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश और तूफान आने वाला है. हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. पटना में दिन का तापमान 37 डिग्री और रात का 29 डिग्री तक जा सकता है.
अन्य राज्यों की स्थिति:
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग में भारी बारिश, तूफान और ओले की चेतावनी है. उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश और आंधी चलेगी. हिमाचल के शिमला, मनाली, कुल्लू में ठंडी बारिश और तेज हवा रहेगी. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी बारिश और आंधी का दौर रहेगा.