Karnataka: कर्नाटक के एक होटल मे 6 से 7 मुस्लिम लोगों के समूह ने अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला किया है. ग्रुपने होटल के कमरे में घुसकर जोड़ों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. घटना 7 जनवरी की है. मामला तब सामने आया जब पीड़ितों ने पुलिस को आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जहां हावेरी जिले के एक होटल में ठहरने के दौरान एक अंतरधार्मिक जोड़े पर छह सदस्यीय गिरोह ने हमला किया था. गिरफ्तार किए गए लोगों में 24 वर्षीय आफताब मकबूल अहमद चंदनकट्टी और 23 वर्षीय मदरसाब महम्मद इसाक मंदक्की शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपी किसी भी संगठन से जुड़े नहीं थे, लेकिन पहले भी इसी तरह के मामले में उन पर मामला दर्ज किया गया था.
मुस्लिम पुरुषों के गिरोह ने जोड़े के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसका वीडियो बनाया. हावेरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंशू कुमार ने कहा, “दो गिरफ्तारियां की गई हैं और हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं. हम जल्द ही तीन से चार और लोगों को गिरफ्तार करेंगे.”