कठुआ में आतंकियों ने सेना पर पीछे से किया वार, भारत माता के 5 जवान हुए शहीद

Kathua Terror Attack: जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. इलाके में सेना का सर्च अभियान जारी है. जम्मू कश्मीर में बीते दो दिन के अंदर यह दूसरा आतंकी हमला है. इससे पहले आतंकियों ने राजौरी में सेना के कैंप पर हमला कर दिया था. इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया था.

Social Media
India Daily Live

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों पर हुए हमले में एक बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार को हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था. इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी. अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं. इसके अलावा हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

 

 

आतंकियों ने सेना पर हमला ऐसे समय किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मचहेड़ी  क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी. यह इलाका भारतीय सेना के 9 कोर के अंतर्गत आता है. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की. इलाके में सेना के और जवानों को भेजा गया है. 

दो दिन के अंदर दूसरा हमला 

जम्मू कश्मीर में बीते दो दिन के भीतर सेना पर दूसरा आतंकी हमला है. रविवार की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था. इस हमले में एक जवान घायल हो गया था. जवानों के एक्शन के बाद आतंकी जंगल के रास्ते भाग गए. सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस हमले में भी सेना का एक जवान घायल हो गया था. 

सेना का सर्च ऑपरेशन

वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद कुछ घंटों बाद चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक घटना हुई थी. यहां सेना को लश्कर समूह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके बाद सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए थे. सुरक्षाबलों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. इस बीच सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.