सचिन को 'लप्पू और झींगुर' कहने वाली पड़ोसन के समर्थन में 10 वकील, फ्री में केस लड़ने का किया ऐलान

Mithilesh Bhati Viral Video: सचिन को लप्पू और झींगुर कहने पर मिथिलेश भाटी को सचिन की ओर से उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया है. इसके बाद मिथिलेश भाटी के समर्थन में कई हिंदू संगठन के साथ-साथ कई वकील भी उतर आए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट और गौतमबुद्ध नगर

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा के बीच अब मिथिलेश भाटी की एंट्री हो चुकी है. मिथिलेश भाटी वही महिला है  जिसने सचिन को लप्पू और झींगुर बताया था. मिथिलेश भाटी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद सचिन की ओर से उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया है. इसके बाद मिथिलेश भाटी के समर्थन में कई हिंदू संगठन के साथ-साथ कई वकील भी उतर आए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट और गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट के 10 वकीलों की टीम ने रबूपुरा स्थित मिथिलेश भाटी के घर पर पहुंचकर मुलाकात की.

'फ्री में लड़ेंगे मिथिलेश भाटी का केस'
वकीलों का कहना है कि वह सचिन के खिलाफ मिथिलेश भाटी का केस फ्री में लड़ेंगे. इस दौरान वकीलों ने आगे कहा कि इस मामले में सीमा-सचिन के वकील एपी सिंह दोनों को लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आंतकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक बनी पाकिस्तान में मंत्री

'मानहानि के दायरे में नहीं आता बयान'
मिथिलेश भाटी के घर पहुंचे वकीलों का कहना है कि मिथिलेश का बयान मानहानि के दायरे में नहीं आता है. उनका कहना है कि ग्रामीण परिवेश झींगुर और लप्पू सा कहना आम बात है. हिंदू संगठन समेत अन्य युवाओं का कहना है कि सचिन घर का लड़का है. उसे कानूनी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी.  

जो होगा देखा जाएगा- मिथिलेश भाटी
इस पूरे मामले को लेकर बीते दिनों जब मिथिलेश भाटी से सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि जब नोटिस आएगा तब देखा जाएगा, क्या करेंगे? फांसी लगवा देंगे, जेल भिजवा देंगे, कालापानी करवा देंगे, उससे ज्यादा तो कुछ होता नहीं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में जारी है कुदरत का कहर, मौत का आंकड़ा 300 के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट