'नकली घी' से लेकर 'सुल्फा' तक... बृजभूषण से मिलते ही बाबा रामदेव ने हर विवाद पर दिया जवाब
बाबा रामदेव ने बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर सभी भ्रम दूर होने की बात कही. उन्होंने पतंजलि के उत्पादों की प्रामाणिकता और अपनी कार्यशैली को भी स्पष्ट किया.
बाबा रामदेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे किसी भी विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं और हाल में उठे विवादों को अब खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनका जीवन सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक केवल भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है और आखिरी सांस तक उनका यही एक संकल्प रहेगा.
न घी नकली है न कोई दवा
उत्पादों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि न तो पतंजलि का गाय का देसी घी नकली है और न ही कोई दवा. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे पूरी प्रामाणिकता और 365 दिन पारदर्शिता के साथ संन्यास का जीवन जीते हैं. वे नशे या किसी भी गलत आदत से दूर रहकर केवल देश हित में काम कर रहे हैं.
Also Read
बृजभूषण ने भ्रम पाल लिया था- रामदेव
बाबा रामदेव ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी सुनी-सुनाई बात या वीडियो के आधार पर बृजभूषण जी के मन में कुछ भ्रांतियां आ गई थीं. इस मुलाकात के बाद अब सारे भ्रम पूरी तरह दूर हो गए हैं और इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है.