T20 World Cup 2026

चटकारे लेकर खाते हैं ये 6 मछलियां? कहीं ले ना ले आपकी जान! जान लें उनके नाम

इन मछलियों का सेवन करते समय उनकी उत्पत्ति और गुणवत्ता की जांच करना बेहद जरूरी है. कोशिश करें कि इन्हें कम मात्रा में खाएं और प्रमाणित स्रोतों से ही खरीदें. बेहतर स्वास्थ्य के लिए ताजा और साफ पानी में पाई जाने वाली मछलियों का चयन करें.

Pinteres
Reepu Kumari

Poisonous Fish: मछली खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ मछलियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं. अगर आप ऐसी मछलियों को खाते हैं तो सावधान हो जाएं.

इन मछलियों में पाए जाने वाले रसायन और प्रदूषक तत्व आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई बार तो यह शरीर तो जोरदार झटका देते हैं.

1. बड़ी मांगुर मछली

बड़ी मांगुर मछली (African Catfish) का सेवन खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसे तेजी से बढ़ाने के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पारा (Mercury) का स्तर भी अधिक हो सकता है, जो नर्वस सिस्टम और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

2. ट्यूना मछली

ट्यूना मछली में पारे की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसका अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए खासतौर पर हानिकारक हो सकता है. यह न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और हृदय रोग का कारण बन सकती है.

3. मैकेरल

मैकेरल मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन कुछ प्रजातियों में पारे का उच्च स्तर भी होता है. इसका नियमित सेवन शरीर में विषैले पदार्थों का संचय कर सकता है.

4.पंकल मछली

पंकल मछली (Pangas) का उत्पादन अक्सर प्रदूषित पानी में किया जाता है, जिसमें हानिकारक बैक्टीरिया और रसायन हो सकते हैं. यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है.

5. पंगस मछली

पंगस मछली की खेती कई बार ऐसे पानी में की जाती है, जो भारी धातुओं और विषैले तत्वों से दूषित होता है. इसका सेवन करने से शरीर में जहरीले तत्व जमा हो सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

6. तिलापिया मछली

तिलापिया मछली में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो सूजन और हृदय रोग को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, खराब गुणवत्ता वाली तिलापिया मछली में एंटीबायोटिक्स और विषैले पदार्थ भी पाए जा सकते हैं.