रोज करेले का जूस पीने से एक महीने में कितना कम होगा शुगर? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
करेले का जूस लंबे समय से ब्लड शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद खास तत्व इंसुलिन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
Bitter gourd यानी करेला एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग उसके कड़वे स्वाद की वजह से पसंद नहीं करते. वहीं दूसरी तरफ हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं. खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का जूस काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.
कैसे काम करता है करेले का जूस?
करेले में Momordicin और Charantin जैसे खास तत्व पाए जाते हैं. माना जाता है कि ये तत्व शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा करेले में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. यही वजह है कि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. वहीं दूसरे तरफ कई हेल्थ रिपोर्ट्स और घरेलू अनुभवों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से एक महीने तक करेले का जूस पीता है तो ब्लड शुगर लेवल में सुधार देखने को मिल सकता है. कुछ लोग दावा करते हैं कि इससे शुगर लेवल में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ सकती है. हालांकि यह हर व्यक्ति की उम्र, खानपान, दवाइयों और शरीर की स्थिति पर निर्भर करता है.
टाइप 2 डायबिटीज में ज्यादा फायदेमंद
करेले का जूस खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है. यह शरीर में इंसुलिन के उपयोग को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है जिससे ब्लड में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है. हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है.
Also Read
वजन घटाने में भी मददगार
करेले का जूस केवल शुगर कंट्रोल ही नहीं बल्कि वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. कम कैलोरी और हाई फाइबर होने की वजह से यह शरीर में फैट जमा होने से रोकने में सहायक माना जाता है. मोटापा कम होने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी आसानी होती है.
पाचन और शरीर की सफाई में मदद
करेले का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी उपयोगी माना जाता है. यह शरीर से गंदगी बाहर निकालने और पेट साफ रखने में मदद कर सकता है. कई लोग इसे शरीर को डिटॉक्स करने वाले प्राकृतिक ड्रिंक के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.
कैसे पिएं करेले का जूस?
अगर आप करेले का जूस पीना चाहते हैं तो ताजे करेले का इस्तेमाल करें. दो छोटे करेले लेकर उन्हें अच्छी तरह धो लें और काटकर जूस निकाल लें. स्वाद को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए इसमें नींबू या थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.