'धुरंधर से सबकी जली तो है...', अवॉर्ड शो में जाकिर खान ने किसपर साधा निशाना? सुनकर हिल गया पूरा बॉलीवुड

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में जाकिर खान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने धुरंधर की सफलता को लेकर बॉलीवुड सितारों पर तंज कसा, जिससे नई बहस छिड़ गई है.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल धुरंधर और उसका सीक्वल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह फिल्म की कमाई नहीं, बल्कि मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का एक बयान है, जिसने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर होस्टिंग करते हुए जाकिर खान ने जिस अंदाज में फिल्म की सफलता पर बात की, उसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर ने मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भले ही लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर धुरंधर की सफलता से कई लोग जल रहे हैं. उनके इस बयान ने दर्शकों को खूब हंसाया, लेकिन साथ ही एक गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या सच में इंडस्ट्री के अंदर प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है कि दूसरों की सफलता चुभने लगती है.

वीडियो पर अशोक पंडित का समर्थन

इस वायरल वीडियो पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपना रिएक्शन साझा किया है. अशोक पंडित ने भी इस पर अपनी राय रखते हुए ज़ाकिर खान का समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आपने सही बात कही है और सच बोलने का अलग ही मजा होता है. उनका यह समर्थन यह दिखाता है कि इंडस्ट्री के भीतर भी कई लोग ऐसे हैं जो इस बयान से सहमत नजर आते हैं.

"Dhurandhar se sabki jali to hai. Bomb fute lyari me lekin dhura bandra se leke juhu me" zakir khan at awards show infront of Bollywood
by u/God_Emperor__Doom in BollyBlindsNGossip

धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

अगर फिल्म की बात करें तो धुरंधर और उसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं. पहली फिल्म ने जहां करीब 840 करोड़ की कमाई की, वहीं इसके सीक्वल धुरंधर द रिवेंज ने महज 18 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है.

जाकिर खान का यह बयान केवल एक मजाक नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाई के तौर पर भी देखा जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा हमेशा से रही है, लेकिन जब कोई फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करती है, तो बाकी कलाकारों और निर्माताओं के लिए यह एक चुनौती बन जाती है.