menu-icon
India Daily

'मैं पूरी तरह गंजा हूं...', आखिर किस बीमारी की वजह से हनी सिंह के झड़ गए थे सारे बाल? रैपर ने बताया सच

हनी सिंह ने 7 साल तक घर से बाहर कदम नहीं रखा. उन्होंने कहा- 'मैं अपने फैंस को उस हालत में नहीं देखना चाहता था. मैंने खुद को घर में बंद कर लिया था. बचपन के दोस्तों से भी नहीं मिलता था. फोन, टीवी, इंटरनेट कुछ नहीं. लोग सोचते थे कि शैतान मुझसे बात कर रहा है.'

antima
Edited By: Antima Pal
'मैं पूरी तरह गंजा हूं...', आखिर किस बीमारी की वजह से हनी सिंह के झड़ गए थे सारे बाल? रैपर ने बताया सच
Courtesy: pinterest

Honey Singh Struggle: पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपनी मानसिक स्वास्थ्य यात्रा के बारे में एक बार फिर खुलकर बात की है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में हनी सिंह ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण वे पूरी तरह गंजे हो गए हैं और अब वे विग पहनते हैं.

किस बीमारी की वजह से हनी सिंह के झड़ गए थे सारे बाल

हनी सिंह ने बताया कि जब वे एक म्यूजिक रियलिटी शो जज कर रहे थे और शाहरुख खान के साथ अमेरिका टूर पर थे, तभी उनके अंदर पहले लक्षण दिखने लगे थे. उन्हें लगने लगा कि वे मर जाएंगे. स्टेज पर परफॉर्म करते समय इतनी घबराहट होती थी कि वे स्टेज छोड़कर भाग जाना चाहते थे. एक बार तो उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया था ताकि परफॉर्मेंस स्किप कर सकें, लेकिन आयोजकों ने उन्हें कैप पहनाने की बात कही. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई.

हनी सिंह ने 7 साल तक घर से बाहर कदम नहीं रखा. उन्होंने कहा- 'मैं अपने फैंस को उस हालत में नहीं देखना चाहता था. मैंने खुद को घर में बंद कर लिया था. बचपन के दोस्तों से भी नहीं मिलता था. फोन, टीवी, इंटरनेट कुछ नहीं. लोग सोचते थे कि शैतान मुझसे बात कर रहा है.'

2018-19 में हुई ज्यादा हालत खराब

बाइपोलर डिसऑर्डर की वजह से उनके मन में नकारात्मक और डरावने विचार आते थे जो असल में सच नहीं होते थे, लेकिन उन्हें महसूस होता था कि सब कुछ वाकई हो रहा है. 2018-19 में उनकी हालत और खराब हो गई. वे सोचने लगे थे कि वे पहले ही मर चुके हैं. 7 साल तक भारी दवाइयां लेने के बाद उन्होंने इलाज बदला. 

'मैं पूरी तरह गंजा हूं'

हनी सिंह ने बताया कि नई दवाओं से मात्र 4 हफ्तों में उन्हें राहत मिलनी शुरू हो गई. वे दोबारा लोगों से मिलने लगे और जिंदगी का सामना करने लगे. लेकिन लंबे इलाज का असर उनके शरीर पर पड़ गया. उन्होंने कहा- 'मैं 105 किलो तक पहुंच गया था और मेरे सारे बाल झड़ गए. मैं पूरी तरह गंजा हूं. जो बाल आप देख रहे हैं, वो विग है, फेक हेयर है.'

हनी सिंह की यह खुली बातचीत उनके फैंस को काफी प्रभावित कर रही है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए अपनी कहानी साझा की. पहले भी हनी सिंह कई बार बाइपोलर डिसऑर्डर से अपनी लड़ाई के बारे में बता चुके हैं. आज हनी सिंह फिर से संगीत जगत में सक्रिय हैं और अपने नए गानों से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं.