menu-icon
India Daily

फिर टली यश की 'टॉक्सिक'? पोस्टपोन की अफवाहों पर तारा सुतारिया ने लगाया ब्रेक, कंफर्म की रिलीज डेट

यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर चल रही देरी की खबरों पर तारा सुतारिया ने साफ बयान दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि फिल्म तय तारीख 4 जून 2026 को ही रिलीज होगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
फिर टली यश की 'टॉक्सिक'? पोस्टपोन की अफवाहों पर तारा सुतारिया ने लगाया ब्रेक, कंफर्म की रिलीज डेट
Courtesy: X

मुंबई: टॉक्सिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि फिल्म एक बार फिर डिले हो सकती है. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है. तारा सुतारिया ने साफ शब्दों में कहा है कि फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी. उनके इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

तारा सुतारिया हाल ही में फराह खान के व्लॉग में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी पर खुलकर बात की. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने पुष्टि की कि फिल्म 4 जून 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले यह अफवाह थी कि फिल्म को फिर आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा.

पहले भी टल चुकी है टॉक्सिक की रिलीज डेट

यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और इसकी टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली थी. लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया था. इसके बाद से ही बार बार देरी की खबरें सामने आ रही थीं. इस फिल्म में यश अहम किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ कई बड़े कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इनमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है.

टीजर पर हुआ था विवाद

फिल्म का टीजर रिलीज होते ही विवादों में आ गया था. कुछ लोगों ने इसके कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई और उन्हें अनुचित बताया. कुछ संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए शिकायत भी दर्ज कराई. हालांकि फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि पूरी फिल्म देखने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना सही होगा.

फिल्म में तारा सुतारिया का किरदार रेबेका काफी चर्चा में है. उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफ की थी. डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने भी तारा की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि तारा का शांत स्वभाव और गहराई उनके किरदार को खास बनाता है.