Dhoom Dhaam Trailer: शादी की पहली रात नई नवेली दुल्हन ने की गोलियों की बरसात, यामी गौतम की 'धूम धाम' का ट्रेलर जीत लेगा दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'धूम धाम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में यामी गौतम एक नई नवेली दुल्हन वाले लुक में दिखाई दी हैं. बता दें कि फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Dhoom Dhaam Trailer: यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म 'धूम धाम' का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. ट्रेलर में ड्रामा, एक्शन, इमोशन और हंसी की खुराक दर्शकों को मिलने वाली है. आखिरकार जब एक डरपोक दुल्हन अपनी शादी की रात में पिस्तौल चलाती है, तो शादी की पहली रात का माहौल देखने लायक होता है.
यामी गौतम की 'धूम धाम' का ट्रेलर जीत लेगा दिल
ट्रेलर की शुरुआत यामी (कोयल) और प्रतीक (वीर) की शादी की रात से होती है. एक चोर (एजाज़ खान) नवविवाहित कपल के होटल के कमरे में घुस जाता है और रहस्यमयी 'चार्ली' के बारे में पूछता है. जब वीर चोर का सामना करता है, तो उसकी नई दुल्हन कोयल खुद को और अपने पति को गुंडे के चंगुल से बचाने के लिए पिस्तौल चलाने में दो बार नहीं सोचती है.
Also Read
- Deva Movie: रिलीज होने से पहले ही शाहिद कपूर की 'देवा' पर आई आफत! फिल्म के इस सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
- Pushpa 2 Day 53 Collection: 'पुष्पा 2' ने काटा बवाल, 53वें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
- Emergency BO Day 10: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने 26 जनवरी को किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर कर ड़ाली इतनी कमाई
कोयल और प्रतीक को चार्ली की पहचान के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, जबकि गुंडा आदमी के ठिकाने के बारे में जानकारी दिए बिना उन्हें जाने नहीं देता है. ट्रेलर में बंदूक की गोलियों, पागलपन भरे एक्शन सीक्वेंस और वन-लाइनर्स की भरमार है. यामी गौतम सीधी-सादी दुल्हन के रूप में अपना एक्शन दिखाती हैं जो अपने पति को खतरे से बचाती है. इस मजेदार दंगल में एजाज खान के अलावा प्रतीक बब्बर भी कैमियो रोल में हैं.
14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म
बता दें कि धूम धाम 14 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आखिरी बार आर्टिकल 370 में देखा गया था. प्रतीक गांधी की पिछले साल कुछ फिल्में रिलीज हुई थीं. उन्हें दो और दो प्यार, डेढ़ बीघा जमीन और अग्नि जैसी फिल्मों में देखा गया था. प्रतीक गांधी ने हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 से पॉपुलैरिटी पाई थी. यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'धूम धाम' 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.
अभिनेता प्रतीक गांधी और यामी गौतम आगामी फिल्म धूम धाम में पहली बार स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं. किरदार के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, "कोयल ने दुल्हन की आम छवि को चुनौती दी है, वह बिना किसी ढीठ या दबंगई या ऐसा कुछ भी नहीं जो आपने पहले स्क्रीन पर देखा हो. मुझे यकीन है कि आज बहुत सारी लड़कियां उससे जुड़ेंगी. मुझे धूम धाम के लिए यह किरदार निभाने में बहुत मज़ा आया."