संजीव कपूर ने क्यों ठुकराया 'मास्टर शेफ इंडिया' का पहला सीजन? अक्षय कुमार थे वजह!

संजीव कपूर ने बताया- 'मेरी शर्त थी कि मुझे अक्षय कुमार से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए, भले ही सिर्फ एक रुपया ज्यादा हो.' उन्होंने कहा कि यह पहला सीजन था और वह जानते थे कि इस शो को चलाने में उनकी भूमिका बहुत अहम होने वाली थी. इसलिए वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते थे'

Pinterest
Antima Pal

Sanjeev Kapoor Rejected Master Chef India: भारत के मशहूर शेफ संजीव कपूर ने न सिर्फ भारतीय खाने को दुनिया भर में पहचान दी, बल्कि कई रियलिटी शोज में जज बनकर नए शेफ्स को भी गाइड किया. लेकिन 'मास्टर शेफ इंडिया' के शुरुआती सीजन में वह नजर नहीं आए. इसका कारण था उनकी एक खास शर्त, जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी शामिल थे.

संजीव कपूर ने क्यों ठुकराया 'मास्टर शेफ इंडिया' का पहला सीजन?

2010 में जब 'मास्टर शेफ इंडिया' का पहला सीजन शुरू होने वाला था, तब मेकर्स ने संजीव कपूर को जज बनने का ऑफर दिया. उसी समय अक्षय कुमार भी शो के जज बनने वाले थे. संजीव कपूर ने मेकर्स के सामने एक साफ शर्त रख दी. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया.

'मुझे अक्षय कुमार से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए'

संजीव कपूर ने बताया- 'मेरी शर्त थी कि मुझे अक्षय कुमार से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए, भले ही सिर्फ एक रुपया ज्यादा हो.' उन्होंने कहा कि यह पहला सीजन था और वह जानते थे कि इस शो को चलाने में उनकी भूमिका बहुत अहम होने वाली थी. इसलिए वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते थे. मेकर्स उनकी इस शर्त पर तैयार नहीं हुए. नतीजतन संजीव कपूर ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. उन्होंने कोई समझौता नहीं किया और अपने फैसले पर अडिग रहे. 


2013 में संजीव कपूर 'मास्टर शेफ इंडिया' के जज बने

शो के पहले सीजन के बाद भी मेकर्स बीच-बीच में संजीव कपूर से संपर्क करते रहे. उन्हें गेस्ट जज बनने के लिए बुलाया गया, लेकिन हर बार उन्होंने मना कर दिया. संजीव कहते हैं कि तीसरे सीजन तक मेकर्स को एहसास हो गया कि शो को नई दिशा देने के लिए उन्हें उनकी जरूरत है. 2013 में मेकर्स ने फिर संपर्क किया और कहा- 'सर, अब हम वही करेंगे जो आप कहेंगे.' तब जाकर संजीव कपूर 'मास्टर शेफ इंडिया' के जज बने और उन्होंने कई सीजन्स में अपनी बेहतरीन जजमेंट से शो को और पॉपुलर बनाया.