menu-icon
India Daily

थलपति विजय को Trisha ने किया अनफॉलो, CM के बर्थडे पर एक्ट्रेस की खामोशी से बढ़ा सस्पेंस

थलपति विजय और दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के रिलेशनशिप की अफवाहें इन दिनों फिर से जोर पकड़ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि तृषा कृष्णन ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
थलपति विजय को Trisha ने किया अनफॉलो, CM के बर्थडे पर एक्ट्रेस की खामोशी से बढ़ा सस्पेंस
Courtesy: X

Trisha Skips Birthday Post Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय और दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के रिलेशनशिप की अफवाहें इन दिनों फिर से जोर पकड़ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि तृषा कृष्णन ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. साथ ही उनके 52वें जन्मदिन और मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के खास मौके पर तृषा की तरफ से कोई पब्लिक विश या बधाई नहीं आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.

तृषा कृष्णन ने थलपति विजय को किया अनफॉलो

पहले तृषा कृष्णन विजय के जन्मदिन पर खूबसूरत पोस्ट शेयर करती थीं, लेकिन इस बार उनकी तरफ से पूरी तरह चुप्पी रही. फैंस ने नोटिस किया कि तृषा कृष्णन अब विजय के अकाउंट को फॉलो नहीं कर रही हैं. हालांकि यह बात पूरी तरह कन्फर्म नहीं है कि तृषा कृष्णन पहले उन्हें फॉलो करती भी थीं या नहीं. फिर भी यह डेवलपमेंट ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा दे रहा है. दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चा फरवरी में तब शुरू हुई जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने करीब 30 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी दायर करने की खबरें आईं.

रिपोर्ट्स में अननोन एक्ट्रेस के साथ अफेयर का जिक्र था, जिसके बाद तृषा कृष्णन का नाम सबसे ज्यादा जुड़ गया. उसके बाद तृषा कृष्णन का विजय के घर पब्लिकली जाना और उनकी मुलाकातों की तस्वीरें वायरल होने से अफवाहें और मजबूत हो गई थीं. अब जब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो राजनीतिक और फिल्मी दुनिया दोनों में उनकी जिंदगी पर सबकी नजर है. ऐसे में तृषा की चुप्पी और अनफॉलो वाली खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. 

2026 के चुनावों में अपनी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद, 10 मई को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन भी शामिल हुई थीं और उन्हें विजय के परिवार के सदस्यों और कई खास मेहमानों के साथ इस ऐतिहासिक पल को करीब से देखते हुए देखा गया.