Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

50 लाख के बजट में बनी फिल्म, 100 करोड़ से अधिक की कमाई, अब OTT पर रिलीज होकर दिखाएगी दबदबा

फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' अब OTT पर आ गई है. यह धार्मिक ड्रामा फिल्म मात्र 50 लाख रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन थिएटर में इसे जबरदस्त सफलता मिली. अब SonyLIV पर स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है, जहां दर्शक इसे गुजराती और हिंदी दोनों भाषाओं में देख सकते हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: गुजराती सिनेमा में तहलका मचा चुकी फिल्म 'लालो – कृष्णा सदा सहायते' अब OTT पर आ गई है. यह धार्मिक ड्रामा फिल्म मात्र 50 लाख रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन थिएटर में इसे जबरदस्त सफलता मिली. अब SonyLIV पर स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है, जहां दर्शक इसे गुजराती और हिंदी दोनों भाषाओं में देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक परेशान रिक्शा ड्राइवर लालो के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक दूरस्थ फार्महाउस में फंस जाता है, जहां उसका अतीत, पछतावा और लत उसके सामने आ खड़ी होती है. 

अब OTT पर रिलीज होकर दिखाएगी दबदबा

भगवान कृष्ण के दर्शन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर वह आध्यात्मिक सफर पर निकलता है, जहां पापों से मुक्ति और आत्म-शुद्धि का मार्ग मिलता है. फिल्म में भक्ति, विश्वास, पश्चाताप और मुक्ति जैसे गहरे संदेश हैं, जो दिल को छू जाते हैं. डायरेक्टर अंकित सखिया ने इसे बेहद संवेदनशील तरीके से पेश किया है. लेखक क्रुशांश वाजा, विकी पूर्णिमा और अंकित सखिया की कहानी दमदार है. मुख्य भूमिका में रीवा रच्छ, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है.

फिल्म की भावनात्मक गहराई, संगीत और संवाद दर्शकों को बांधे रखते हैं. थिएटर में फिल्म ने इतिहास रच दिया. केवल 50 लाख के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 120 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. यह गुजराती सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन 97 करोड़ के आसपास पहुंचा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 122 करोड़ से ज्यादा रहा. शुरुआत धीमी थी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से यह ब्लॉकबस्टर बन गई. 

आज यानी 6 मार्च 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू

इतना कम बजट में इतनी कमाई इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में से एक बनाती है – रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हजारों प्रतिशत का. IMDb पर फिल्म को 8.6/10 की शानदार रेटिंग मिली है, जहां 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे रेट किया. दर्शक इसे भावुक, प्रेरणादायक और भक्ति से भरपूर बता रहे हैं. अब OTT पर SonyLIV ने इसे आज यानी 6 मार्च 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू की है. प्लेटफॉर्म ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "माधव से मुरलीधर, लालो का हर नाम भक्ति गाता है.  Laalo – Krishna Sada Sahaayate अब गुजराती और हिंदी में स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है, सिर्फ SonyLIV पर."