कब और कहां देख सकेंगे 'द 50' का ग्रैंड फिनाले? प्राइज मनी से लेकर विनर के संस्पेस तक, यहां जानें सबकुछ

'द 50' का फिनाले एपिसोड रविवार, 22 मार्च 2026 को रिलीज होगा. यह एपिसोड काफी ड्रामेटिक और रोमांचक होने वाला है, जहां अंतिम चुनौतियां, ट्विस्ट और विजेता का ऐलान होगा. फिनाले एपिसोड का टाइम  जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शाम 9:00 बजे से शुरू होगी. कलर्स टीवी पर यह एपिसोड रात 10:30 बजे से टेलीकास्ट होगा.

x
Antima Pal

मुंबई: रियलिटी शो 'द 50' अब अपने क्लाइमेक्स की ओर बढ़ रहा है. यह शो फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर चल रहा है, जिसमें 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. अब टॉप 12 फाइनलिस्ट्स कन्फर्म हो चुके हैं और ग्रैंड फिनाले में एक विजेता का ताज पहनाया जाएगा. फैंस में काफी उत्साह है कि कौन बनेगा चैंपियन और कौन जीतेगा भारी भरकम इनाम.

ग्रैंड फिनाले की रिलीज डेट

'द 50' का फिनाले एपिसोड रविवार, 22 मार्च 2026 को रिलीज होगा. यह एपिसोड काफी ड्रामेटिक और रोमांचक होने वाला है, जहां अंतिम चुनौतियां, ट्विस्ट और विजेता का ऐलान होगा. फिनाले एपिसोड का टाइम  जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शाम 9:00 बजे से शुरू होगी. कलर्स टीवी पर यह एपिसोड रात 10:30 बजे से टेलीकास्ट होगा.

दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ उपलब्ध रहेगा, ताकि फैंस कहीं से भी देख सकें. शो डिजिटल फर्स्ट है, इसलिए ऑनलाइन देखना सबसे पहले संभव होगा.

प्राइज मनी और इनाम

शो के ऑफिशियल नियमों के मुताबिक विजेता को 50 लाख रुपये का कैश प्राइज मिलेगा. लेकिन यहां सबसे खास बात यह है कि विजेता के एक फैन को भी 50 लाख रुपये का शेयर मिलेगा. यानी कुल प्राइज पूल 1 करोड़ रुपये का है. यह फीचर शो को और रोचक बनाता है, क्योंकि फैंस वोटिंग और सपोर्ट से न सिर्फ अपने फेवरेट को जीत दिला सकते हैं, बल्कि खुद भी अमीर बन सकते हैं. यह इंडियन रियलिटी टीवी में एक नया ट्विस्ट है, जो ऑडियंस को और ज्यादा जुड़ाव देता है.

टॉप 12 फाइनलिस्ट्स

फिलहाल टॉप 12 में ये नाम शामिल हैं:  प्रिंस नरूला  

मिस्टर फैसू (फैसल शेख)  

रजत दलाल  

शिव ठाकरे  

इमॉर्टल काका (रविंदर सिंह)  

कृष्णा श्रॉफ  

उर्वशी ढोलकिया  

रिद्धि डोगरा  

मनीषा रानी  

अर्चना गौतम  

विक्रांत सिंह  

नेहल चूडासमा

ये सभी कंटेस्टेंट्स पिछले हफ्तों में अपनी स्ट्रेंथ, स्ट्रैटेजी और परफॉर्मेंस से फाइनल तक पहुंचे हैं. प्रिंस नरूला जैसे रियलिटी किंग, फैसू जैसे इन्फ्लुएंसर, शिव ठाकरे जैसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर – सभी में जीतने की पूरी क्षमता है. फैंस सोशल मीडिया पर #The50Finale ट्रेंड करा रहे हैं और वोटिंग में जोर लगा रहे हैं. यह शो फराह खान द्वारा होस्ट किया गया है और इसमें लाइफ-डेथ जैसी हाई-स्टेक चुनौतियां थीं. अब फिनाले में सब कुछ तय होगा. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कौन उठाएगा ट्रॉफी और कौन बनेगा करोड़पति.