कब और कहां देख सकेंगे माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी की 'मां बहन'? OTT डिटेल्स आई सामने
माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज अभिनेत्री का कॉमेडी और क्राइम जॉनर में वापसी खास है. तृप्ति डिमरी हाल ही में अपनी फिल्मों से चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनका नया अवतार देखने लायक होगा. धरना दुर्गा कंटेंट क्रिएटर से अभिनेत्री बनी हैं और ये उनका बड़ा स्क्रीन प्रोजेक्ट है.
Maa Behen OTT Release Date: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही धमाल मचाने वाली फिल्म मां बहन की OTT रिलीज डेट आ गई है. दर्शक 4 जून 2026 को इस फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे. माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की ये क्राइम-कॉमेडी फिल्म फैमिली ड्रामा, ह्यूमर और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण है.
फिल्म की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. माधुरी दीक्षित मां का रोल निभा रही हैं, जबकि तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा उनकी दो बेटियों के किरदार में हैं. कहानी शुरू होती है जब ये तीनों अपनी किचन में एक लाश पाती हैं. इसके बाद शुरू होता है हंगामा. आपस में लड़ती-झगड़ती ये तीनों महिलाएं लाश को छुपाने की कोशिश करती हैं. पड़ोसी और पुलिस से बचते हुए उन्हें एक-दूसरे के साथ काम करना पड़ता है.
फिल्म में हास्य के जरिए गंभीर मुद्दों को भी छुआ गया है. डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी की ये फिल्म फैमिली डिस्फंक्शन, जनरेशन गैप और सिंगल, स्वतंत्र महिलाओं पर समाज की नजर को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ये तीनों किरदार आपस में टकराती हैं लेकिन आखिर में एक-दूसरे का साथ देती हैंय नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "One Mother. Two Sisters. All three destruction Get ready for a sensational scandal."
ट्रेलर देखकर ही दर्शक उत्साहित हो गए हैं. माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज अभिनेत्री का कॉमेडी और क्राइम जॉनर में वापसी खास है. तृप्ति डिमरी हाल ही में अपनी फिल्मों से चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनका नया अवतार देखने लायक होगा. धरना दुर्गा कंटेंट क्रिएटर से अभिनेत्री बनी हैं और ये उनका बड़ा स्क्रीन प्रोजेक्ट है.
मां बहन भारतीय सिनेमा में क्राइम-कॉमेडी को नई दिशा देने वाली फिल्म साबित हो सकती है. इसमें हंसी के साथ-साथ भावनाओं और सोसायटी के दबाव को भी दिखाया गया है. परिवार की जिम्मेदारियों, रिश्तों की उलझनों और महिलाओं की आजादी पर फिल्म गहरी बात करती है, लेकिन सब कुछ हल्के अंदाज में. अगर आप ह्यूमर, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का मजा लेना चाहते हैं तो 4 जून को नेटफ्लिक्स पर मां बहन जरूर देखें.