menu-icon
India Daily

'पापा की हालत बेहतर नहीं...', शोएब इब्राहिम ने पिता की तबीयत को लेकर दी दुख भरी अपडेट

शोएब इब्राहिम ने वीडियो में भावुक होकर कहा- 'पापा की कंडीशन ऐसी है कि इतनी बेहतर नहीं है.' उन्होंने बताया कि पिता को अभी बोलने में दिक्कत, दाईं तरफ नजर कमजोर होने और शरीर के दाईं तरफ हिलने-डुलने में परेशानी हो रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
'पापा की हालत बेहतर नहीं...', शोएब इब्राहिम ने पिता की तबीयत को लेकर दी दुख भरी अपडेट
Courtesy: x

Shoaib Ibrahim Father: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने पिता की सेहत को लेकर परिवार की मुश्किल घड़ी की जानकारी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. शोएब ने बताया कि उनके पिता मिर्ज़ा मोहम्मद इब्राहिम की हालत इस समय अच्छी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार पिता को स्ट्रोक नहीं, बल्कि हेमरेज हुआ है, जिसकी वजह से दिमाग के पिछले हिस्से में खून बह रहा है.

शोएब ने वीडियो में भावुक होकर कहा- 'पापा की कंडीशन ऐसी है कि इतनी बेहतर नहीं है.' उन्होंने बताया कि पिता को अभी बोलने में दिक्कत, दाईं तरफ नजर कमजोर होने और शरीर के दाईं तरफ हिलने-डुलने में परेशानी हो रही है. पिछली बार जब पिता को स्ट्रोक हुआ था तो ब्लड क्लॉट की वजह से बाईं तरफ लकवा मार गया था, लेकिन उस समय उन्होंने अच्छी रिकवरी की थी. इस बार स्थिति अलग है.

शोएब ने कहा कि हेमरेज की वजह से दिमाग के बैक साइड में ब्लीडिंग हुई है. हालांकि एक अच्छी खबर ये है कि पिता का ब्लड प्रेशर अब कंट्रोल में है. अभिनेता ने बताया कि फैंस की तरफ से लगातार मैसेज आने के बाद उन्होंने ये वीडियो बनाई. उन्होंने आगे कहा कि ये पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है. 

शोएब भावुक होते हुए बोले- 'थोड़ा मुश्किल है हम सबके लिए.' लेकिन वे उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं और मानते हैं कि सब ठीक हो जाएगा. शोएब ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को अस्पताल नहीं लाया क्योंकि वे नहीं चाहते कि मां इस हाल में पिता को देखें. परिवार उम्मीद पर टिका है.

शोएब इब्राहिम ने वीडियो के अंत में कहा कि ये उनके और उनके परिवार के लिए एक कठिन परीक्षा का समय है. फिर भी वे पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने दुआएं भेजीं और चिंता जताई. शोएब के पिता की ये खबर सुनकर उनके परिवार और प्रशंसकों के दिल दुखी हैं.