Wamiqa Gabbi Birthday: 5 महीने में 3 फिल्मों में दिखीं वामिका गब्बी, अब इन 5 फिल्मों से करेंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

वामिका गब्बी इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं. अप्रैल से अगस्त के बीच वह तीन फिल्मों में नजर आईं और अब उनके पास पांच बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं. Tiki Taka, Prahar, G2, Kuku Ki Kundali और Dil Ka Darwaza Khol Na Darling में वामिका अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी.

Social Media
Babli Rautela

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली वामिका गब्बी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, मलयालम और साउथ की दूसरी इंडस्ट्रीज में भी वह काम कर चुकी हैं.

वामिका की खासियत यह है कि वह अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को ढालती नजर आती हैं. यही वजह है कि उनके पास लगातार नए प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. अप्रैल से अगस्त के बीच वह तीन फिल्मों का हिस्सा बनीं और अब उनके पास पांच बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. 29 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं वामिका गब्बी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में.

Tiki Taka

वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले Tiki Taka का नाम आता है. यह एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित वीएस ने किया है. फिल्म को लेकर पहले चर्चा थी कि इसे 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन उस समय फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई. फिलहाल इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है.


Prahar

वामिका गब्बी जल्द ही राजकुमार राव के साथ Prahar में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. यह फिल्म चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित बायोपिक बताई गई है. फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है और इसका निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी को पहली बार देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता है.

Gudachari 2 यानी G2

वामिका गब्बी की पाइपलाइन में एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म G2 भी है. यह फिल्म अदिवि शेष की लोकप्रिय स्पाई फ्रेंचाइजी Gudachari का अगला चैप्टर है. फिल्म में अदिवि शेष के साथ इमरान हाशमी और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे. एक्शन और स्पाई थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में वामिका का किरदार उनके अब तक के कई किरदारों से अलग देखने को मिल सकता है.

Kuku Ki Kundali

वामिका गब्बी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म Kuku Ki Kundali का भी हिस्सा हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म में वामिका के साथ भुवन बाम नजर आएंगे. भुवन बाम के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है. फिल्म की कहानी और रिलीज को लेकर आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Dil Ka Darwaza Khol Na Darling

लिस्ट में आखिरी नाम Dil Ka Darwaza Khol Na Darling का है. इस फिल्म की घोषणा 2024 में की गई थी. फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं. फिल्म में वामिका गब्बी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और जया बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसे पहले 2025 में रिलीज किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया. अब फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है.