Vvaan Trailer: लोककथा, रहस्य और एडवेंचर से भरा है 'व्वान' का ट्रेलर, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने मचाया धमाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्नाा भाटिया की फिल्म 'व्वान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निर्देशक दीपक मिश्रा की इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है.

X
Antima Pal

Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्नाा भाटिया की फिल्म 'व्वान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निर्देशक दीपक मिश्रा की इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है. ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं, रहस्य, एडवेंचर और सुपरनेचुरल तत्वों का सुंदर मिश्रण नजर आता है.

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी जंगल से होती है. यहां प्राचीन मान्यताएं और अलौकिक शक्तियां कहानी को आगे बढ़ाती दिखती हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्नाा भाटिया की यह फ्रेश जोड़ी है. दोनों के किरदार इस अनोखे संसार में फंस जाते हैं, जहां पुराने नियम और विश्वास उनके जीवन को प्रभावित करते हैं. उनके बीच का भावनात्मक रिश्ता कहानी को और आकर्षक बनाता है.



ट्रेलर में सिर्फ डर या हॉरर नहीं है. इसमें एक्शन सीक्वेंस, रोमांस के पल और हल्के-फुल्के ह्यूमर के क्षण भी शामिल हैं. फिल्म को बड़े पर्दे के लिए एक मनोरंजक एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है. जंगल का वातावरण, खतरे और रहस्य ट्रेलर को रोमांचक बनाते हैं.

फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. प्रोड्यूसर्स में शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी शामिल हैं. फोटोग्राफी और विजुअल डायरेक्शन की जिम्मेदारी मनु आनंद ने संभाली है.

ट्रेलर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि सिद्धार्थ और तमन्नाा की केमिस्ट्री अच्छी लग रही है. लोककथा पर आधारित कहानी नई और अलग लगती है. कई लोग फिल्म को लेकर उत्सुक हैं क्योंकि इसमें सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि एक अलग दुनिया दिखाई गई है.

'व्वान' टीजर के बाद ट्रेलर ने कहानी की दुनिया को और विस्तार दिया है. दर्शक अब जानना चाहते हैं कि जंगल में क्या रहस्य छिपा है और दोनों किरदार इससे कैसे निपटेंगे. फिल्म में मिस्ट्री, एक्शन, रोमांस और ह्यूमर का बैलेंस रखने की कोशिश की गई है, जिससे यह हर तरह के दर्शकों को पसंद आ सकती है. कुल मिलाकर 'व्वान' का ट्रेलर लोककथा, रहस्य और एडवेंचर का मिक्स पेश करता है. सिद्धार्थ-तमन्नाा की नई जोड़ी और दीपक मिश्रा का निर्देशन फिल्म को खास बना रहा है.