विकास गुप्ता ने लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे से हुए टकराव पर खोला राज, कहा- 'मैं किसी को नीचे नहीं खींचने आया था'

विकास गुप्ता ने बताया- 'लॉक अप 2 का मेरा अनुभव समुद्र किनारे बरफ का गोला खाने जैसा था. हर मोमेंट अलग फ्लेवर का था. कभी मीठा, कभी खट्टा, तो कभी तीखा.' शो में छोटे से समय में भी उन्होंने कई यादें बनाईं. पुराने दोस्तों से मुलाकात हुई और लंबे समय बाद दिल से बातें हुईं.

X
Antima Pal

Lock Upp 2: लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे के पुराने विवाद को लेकर एंट्री करने वाले विकास गुप्ता ने अब अपना पूरा अनुभव शेयर किया है. उन्होंने शो को समुद्र किनारे रंग-बिरंगे 'बरफ का गोला' खाने जैसा बताया. विकास ने कहा कि हर पल अलग स्वाद और अलग अनुभव दे रहा था.

विकास गुप्ता ने लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे से हुए टकराव पर खोला राज

विकास गुप्ता ने बताया- 'लॉक अप 2 का मेरा अनुभव समुद्र किनारे बरफ का गोला खाने जैसा था. हर मोमेंट अलग फ्लेवर का था. कभी मीठा, कभी खट्टा, तो कभी तीखा.' शो में छोटे से समय में भी उन्होंने कई यादें बनाईं. पुराने दोस्तों से मुलाकात हुई और लंबे समय बाद दिल से बातें हुईं.


विशेष रूप से उन्होंने राम कपूर सर का जिक्र करते हुए भावुक होकर कहा कि 17 साल की उम्र से उनका सफर देखने वाले राम सर से फिर मिलना बहुत खास था. विकास याद करते हुए बोले- 'मैं पहले उनके सेट पर छाता लेकर दौड़ता था और कहता था 'सर, आपका शॉट तैयार है.' आज उन्होंने मुझे इतने प्यार से गले लगाया, वो पल बहुत खूबसूरत था.'

शिल्पा शिंदे के साथ पुराना रिश्ता सबको पता है. विकास ने घर में एंटर होते ही शिल्पा पर सवाल उठाए. शिवांगी जोशी के बारे में शिल्पा की पर्सनल कमेंट, राम कपूर के वजन पर तंज और निजी जिंदगी पर बात करने को उन्होंने गलत बताया. विकास ने साफ कहा कि शिल्पा का शिवांगी की वर्जिनिटी जैसे मुद्दे पर चर्चा करना बिल्कुल अनुचित और शर्मनाक था.

लेकिन विकास ने यह भी जोर देकर कहा कि वे किसी को नीचे खींचने नहीं गए थे. विकास ने स्पष्ट किया और कहा कि 'मैं वहां किसी को पुल डाउन करने नहीं गया था. मैं सिर्फ परस्पेक्टिव देने गया था. जो चीजें घर के अंदर कुछ लोग नहीं देख पा रहे थे, उन्हें सामने लाना चाहता था.' 

अपनी बात रखने के बावजूद विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि शिल्पा फाइनल में जरूर पहुंचनी चाहिए. फाइनलिस्ट्स के नाम बताते हुए विकास ने कहा- 'मैं शिल्पा शिंदे जी, श्रेया, शिवांगी, लैला और राम कपूर को फाइनल में देखना चाहूंगा. शिल्पा जी को फाइनल तक जाते देखना मुझे बहुत अच्छा लगेगा.'