Vijay Sethupathi: 16 की उम्र में हाइट के कारण मिला था रिजेक्शन, फिर भी साल 2023 में बना सबसे महंगा विलेन

Vijay Sethupathi: इन सभी स्टार्स की एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की. इस बीच एक साउथ एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है और अपने विलेन के रोल से दर्शकों के साथ-साथ शाहरुख खान को भी अपना मुरीद बना लिया.

Priya Singh

नई दिल्ली: साल 2023 एंटरटेनमेंट के मामले में काफी बेहतरीन रहा. इस साल कई सितारों की किस्मत चमकी. कुछ हीरों विलेन के रोल में छा गए जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे सितारों का नाम है. इन्होंने बड़े पर्दे पर विलेन को रोल कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया. खास बात ये हैं कि दर्शकों ने जितना प्यार इन्हें एक अभिनेता के रूप में दिया उतना ही खलनायक के रूप में भी दिया.

रजनीकांत  से लेकर थलापति विजय संग किया काम

विजय सेतुपति कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं और उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी फैंस का दिल भी जीता है. उन्होंने रजनीकांत और थलापति विजय जैसे सितारों के साथ भी काम किया है. अभी हाल ही में विजय सेतुपति कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आने वाले है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा भी था जब मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. जी हां, 16 की उम्र में विजय ने Nammavar मूवी के लिए एक ऑडिशन दिया था, लेकिन उनकी छोटी हाइट के कारण मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.