T20 World Cup 2026

विजय देवरकोंडा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का शेयर किया इमोशनल अनुभव, जानें क्या बोले एक्टर?

विजय देवरकोंडा और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना की शादी के बाद अब एक नई खबर सुर्खियों में है. दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

x
Antima Pal

मुंबई: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना की शादी के बाद अब एक नई खबर सुर्खियों में है. दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. शादी के ठीक बाद शनिवार को विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर इस खास मुलाकात के बारे में फैंस को बताया और काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी. यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई. दोनों ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को खुशखबरी दी. शादी के बाद अब दोनों हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जहां कई सेलेब्स और गणमान्य लोग शामिल होंगे.

मुलाकात के बारे में विजय ने लिखा- 'कुछ दिन पहले हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिए. हमने इतिहास, आर्किटेक्चर, कहानियों पर काफी अच्छा समय बिताया और उन्होंने मेरे माता-पिता को बहुत प्यारा लेटर लिखा.' विजय ने बताया कि यह मुलाकात बहुत खास थी और पीएम मोदी ने उन्हें ढेर सारा प्यार और बधाई दी.

कल्चर, सिनेमा पर हुई बातचीत

वहीं अमित शाह से मुलाकात पर विजय ने कहा- माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले और कल्चर, सिनेमा पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. उन्होंने हमें एक खूबसूरत गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट की, जो अब हमारे पूजा घर में विराजमान है.'

21 फरवरी को हुई थी यह मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुलाकात शादी से पहले 21 फरवरी को दिल्ली में हुई थी, जहां दोनों ने पीएम मोदी और अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से वेडिंग और रिसेप्शन के लिए इनवाइट किया था. रश्मिका येलो सलवार सूट में और विजय व्हाइट आउटफिट में नजर आए थे. उन्होंने पीएम को शॉल और अन्य गिफ्ट्स दिए, जबकि अमित शाह को सिल्वर गणेश जी की मूर्ति भेंट की. 

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

पीएम मोदी ने दोनों परिवारों को लेटर लिखकर शादी की बधाई दी और खुशी जताई. यह मुलाकात फैंस के लिए बहुत स्पेशल है, क्योंकि विजय और रश्मिका दोनों ही साउथ सिनेमा के बड़े नाम हैं. उनकी जोड़ी 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों से फेमस हुई. फैंस उन्हें 'विरोश' कहकर बुलाते हैं. शादी के बाद यह मुलाकात और विजय का पोस्ट फैंस को भावुक कर रहा है. अब सबकी नजरें 4 मार्च के हैदराबाद रिसेप्शन पर टिकी हैं, जहां कई बॉलीवुड और टॉलीवुड स्टार्स पहुंच सकते हैं.