'आई लव यू जयम्मा...', रश्मिका के जन्मदिन पर विजय देवरकोंडा ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखें वीडियो
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर विजय देवरकोंडा का खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रणबाली फिल्म के BTS वीडियो के साथ लिखा गया उनका प्यारा मैसेज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
मुंबई: 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर विजय देवरकोंडा ने एक खास वीडियो शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रणबाली का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा आई लव यू जयम्मा. यह लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इस वीडियो की शुरुआत एक इमोशनल लाइन से होती है जिसमें बताया गया कि एक ग्रे दुनिया में वह एकमात्र रंग थी. वीडियो में रश्मिका अपने किरदार जयम्मा के बारे में चर्चा करती नजर आती हैं. उनके लुक, स्टाइल और परफॉर्मेंस को लेकर पूरी टीम के साथ बातचीत दिखाई गई है. क्लिप के आखिर में विजय और रश्मिका का एक क्यूट पल भी दिखाया गया है, जहां दोनों साथ में मस्ती करते नजर आते हैं.
जयम्मा के किरदार में छाईं रश्मिका
रणबाली में रश्मिका का किरदार जयम्मा काफी अहम बताया जा रहा है. वीडियो में वह पूरी तरह अपने रोल में डूबी नजर आती हैं. उनकी मुस्कान और एक्सप्रेशन यह दिखाते हैं कि वह इस किरदार को लेकर कितनी मेहनत कर रही हैं.
Also Read
रश्मिका के जन्मदिन पर उनकी दूसरी फिल्म मैसा का पोस्टर भी रिलीज किया गया. इस पोस्टर में उनका दमदार और गुस्से से भरा लुक देखने को मिला. चेहरे पर चोट और खून के निशान उनके किरदार की गंभीरता को दिखाते हैं. यह फिल्म भी 2026 में रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
कब रिलीज होगी रणबाली?
रणबाली एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जो ब्रिटिश राज के समय पर आधारित है. इस फिल्म में एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी दिखाई जाएगी, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है. फिल्म को राहुल संकृत्यान डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी सीरीज के सहयोग से किया गया है. यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वीडियो सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. कई लोगों ने इस जोड़ी को कपल गोल्स बताया और उनके बीच की केमिस्ट्री की तारीफ की. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इस तरह के पोस्ट अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं.