नाना पाटेकर को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, शाम 5 बजे पुणे पहुंचेगा पार्थिव शरीर; यहां होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. नाना की इच्छी थी कि उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाए.
नई दिल्ली: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. नाना ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली. महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. चलिए जानते हैं कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार और क्या थी उनकी इच्छा…
पुणे में होगी अंतिम विदाई:
नाना पाटेकर की इच्छी थी कि उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाए. परिवार उनकी इस इच्छा को पूरा करेगा. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा. ‘नाम फाउंडेशन’ के सीईओ गणेश थोरात ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शाम करीब 5 बजे पुणे लाया जाएगा. अंतिम दर्शन के बाद फार्महाउस परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बेहद सादा था नाना का फार्महाउस:
बता दें कि नाना पाटेकर बेहद ही सादगी वाला जीवन जीते थे. उनका फार्महाउस उनकी खेती से जुड़ाव को दिखाता है. यह फार्महाउस करीब 27 एकड़ में फैला हुआ है. यहां एकदम प्राकृतिक माहौल दिखता है. नाना के फार्महाउस में साधारण लकड़ी का काम किया जाता था. सिर्फ इतना ही नहीं, लकड़ी के फर्नीचर और प्राकृतिक लुक देखने को मिलता था. घर के आसपास काफी हरियाली थी. बताया जाता है कि फार्महाउस में करीब सात कमरे और एक बड़ा हॉल था. नाना पाटेकर यहां पर खेती करते थे. वो यहां पर गेहूं, दाल और चना जैसी फसलें उगाते थे. उन्हें केवल खेती का ही शौक नहीं था बल्कि वो प्रकृति के पास रहना भी पसंद करते थे.
Also Read
बेटे मल्हार ने की थी निधन की पुष्टि:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी की है. जैसे ही नाना पाटेकर के निधन की खबर आई, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. प्रधानमंत्री से राज्यों के सीएम और बॉलिवुड दिग्गजों तक, हर किसी ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया. साथ ही भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया.