दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन! 'है जवानी तो इश्क होना है' का क्यूट फर्स्ट लुक आउट
मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ वरुण का केमिस्ट्री पहले से ही चर्चा में है. तीनों कलाकारों का कॉम्बिनेशन रोमांटिक कॉमेडी के लिए परफेक्ट लग रहा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो प्यार और रिलेशनशिप के चक्कर में फंस जाता है. दो लड़कियों के बीच फंसकर उसकी जिंदगी में कितना मजा और कितना ड्रामा आता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
मुंबई: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो गया है. डेविड धवन की इस फिल्म को देखकर लग रहा है कि इस बार पूरा मनोरंजन पैकेज थिएटर में आने वाला है. फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले जून में आने वाली थी, लेकिन अब इसे थोड़ा आगे लाकर मई में रख दिया गया है.
'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक आउट
टीजर की शुरुआत दो बेहद प्यारे बच्चों से होती है. ये बच्चे अपनी-अपनी डैडी के बारे में बात कर रहे हैं और अचानक उन्हें शक होता है कि शायद दोनों की डैडी एक ही हैं. इसके बाद स्क्रीन पर आते हैं वरुण धवन (जस), मृणाल ठाकुर (बानी) और पूजा हेगड़े (प्रीति).
पूरा टीजर हल्का-फुल्का, मजेदार और रोमांटिक कॉमेडी का फील देता है. खास बात यह है कि इन प्यारे बच्चों को AI जनरेटेड बनाया गया है. फिल्म प्रमोशन में इस ट्रेंड का बहुत स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया गया है.
वरुण धवन ने खुद सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- '#HaiJawaniTohIshqHonaHai – एक डेविड धवन एंटरटेनर. फर्स्ट लुक अब आउट! 22 मई 2026 को सिनेमाओं में.' टीजर में वरुण दो लड़कियों के बीच फंसकर मजेदार स्थिति में दिख रहे हैं. डेविड धवन की फिल्मों का खास स्टाइल – भरपूर हंसी, कन्फ्यूजन, रोमांस और फैमिली एंटरटेनमेंट – यहां साफ नजर आ रहा है.
फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स की प्रेजेंटेशन है. पहले फर्स्ट लुक सोमवार को रिलीज होना था, लेकिन आशा भोसले के निधन के सम्मान में इसे मंगलवार को शिफ्ट कर दिया गया. आशा भोसले के निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में है, इसलिए फिल्म वालों ने यह फैसला लिया.
नेटिजन्स का रिएक्शन काफी पॉजिटिव है. कई लोगों ने AI जनरेटेड बच्चों की क्यूटनेस की तारीफ की. कोई लिख रहा है – 'बच्चे तो बहुत प्यारे लग रहे हैं, AI का कमाल है!' तो कोई कह रहा है – 'डेविड धवन की फिल्म में वरुण हमेशा मजा देते हैं, इस बार भी फुल एंटरटेनमेंट लग रहा है.'