मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और हुमा कुरैशी, फैंस ने ली सेल्फी

जैसे ही वरुण धवन के फैंस ने उन्हें देखा वो तुरंत उनके पास सेल्फी लेने आ गए। उन्होंने येलो टी-शर्ट के साथ ब्ल्यू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कार्गो पेंट पहना था।

Imran Khan claims

रविवार को वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और हुमा कुरेशी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सर्बिया में अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज "सिटाडेल" के भारतीय चैप्टर की शूटिंग खत्म करने के बाद वरुण धवन रविवार तड़के मुंबई लौट आए। वे सुबह करीब पांच बजे मुंबई पहुंचे।

जैसे ही वरुण धवन के फैंस ने उन्हें देखा वो तुरंत उनके पास सेल्फी लेने आ गए। उन्होंने येलो टी-शर्ट के साथ ब्ल्यू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कार्गो पेंट पहना था। कार्तिक आर्यन, जो अपनी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशन के लिए जयपुर में थे, शनिवार को मुंबई लौट आए।

उन्होंने ब्ल्यू जींस के साथ नारंगी रंग की शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। कार्तिक को एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ डांस करते हुए भी देखा गया। हुमा कुरैशी को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट सूट पहने और बेज रंग का बैग लिए देखा गया। शुक्रवार को हुमा कुरेशी की आने वाली फिल्म तरला का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें वे प्रसिद्ध शेफ तरला दलाल की भूमिका निभा रही हैं।

India Daily