Budget 2026

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की क्या होगी कहानी? रुद्र और कुंभ के बीच दिखेगा युद्ध, जानें कब थिएटर्स में धमाल मचाएगी फिल्म?

एसएस राजामौली ने हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में अपनी आगामी फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का पहला लुक जारी किया. पहले SSMB29 और ग्लोब ट्रॉटर के नाम से मशहूर वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकमारन भी हैं. अब तीनों मुख्य कलाकारों के पहले लुक सामने आने के बाद प्रशंसक फिल्म की रिलीज़ की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं.

x
Antima Pal

बॉलीवुड और टॉलीवुड के फैंस के लिए एक सुपर एक्साइटिंग न्यूज है. एसएस राजामौली, जिन्होंने 'आरआरआर' से दुनिया भर में तहलका मचा दिया, अब अपनी नेक्स्ट मेगा फिल्म 'वाराणसी' लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म महेश बाबू के साथ है और इसका फर्स्ट लुक रिवील होते ही फैंस दीवाने हो गए हैं. हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट हुआ, जहां हजारों फैंस जमा हुए. वहां महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ राजामौली ने फिल्म का टाइटल और टीजर अनवील किया. पहले इसे 'एसएसएमबी29' या 'ग्लोबट्रॉटर' कहा जाता था, लेकिन अब ऑफिशियल नाम है 'वाराणसी'

फिल्म का टीजर देखकर तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसमें महेश बाबू एक बुल पर सवार होकर त्रिशूल लहराते नजर आ रहे हैं, जैसे कोई प्राचीन योद्धा हो. बैकग्राउंड में एंशेंट पिरामिड्स और हिंदू देवताओं जैसे मां काली और हनुमान के ग्लिम्प्स हैं. राजामौली ने बताया कि ये एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर है, जो हजारों सालों की कहानी बुनती है – प्राचीन काल से मॉडर्न वर्ल्ड. एक सीक्वेंस तो रामायण के एक चैप्टर से इंस्पायर्ड है. महेश बाबू का रोल रुद्र है, जो इंडियाना जोन्स स्टाइल का आर्कियोलॉजिस्ट लगता है – एंशेंट आर्टिफैक्ट्स की ग्लोबट्रॉटिंग सर्च पर निकला हुआ.


प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी बनेंगी, जो एक स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर लग रही हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन कुम्भा के रोल में हैं, जो फिल्म को और पावरफुल बनाएंगे. रिलीज डेट की बात करें तो फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने कन्फर्म किया है कि 'वाराणसी' समर 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी. कुछ सोर्सेज कह रहे हैं संक्रांति 2027 के आसपास, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट का वेट है. ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी प्रोजेक्ट्स में से एक है और पहली बार इसे स्पेशली IMAX स्क्रीन्स के लिए शूट किया जा रहा है. 

फिल्म का बजट भी जबरदस्त है, हालांकि मेकर्स ने डिटेल्स नहीं बताईं. प्रोडक्शन है श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस के बैनर पर है. इवेंट में प्रियंका ने फ्लुएंट तेलुगु में फैंस को सरप्राइज दिया. ये फिल्म न सिर्फ एंटरटेन करेगी, बल्कि हमारी कल्चर को दुनिया दिखाएगी.