'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' ने टेके घुटने! मंगलवार की कमाई देख लगेगा झटका

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं और यह विजय की तमिल हिट फिल्म 'थेरी' का रीमेक है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की, लेकिन अब वीकडे में कलेक्शन काफी धीमे पड़ गए हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रही है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन एंटरटेनर ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की, लेकिन अब वीकडे में कलेक्शन काफी धीमे पड़ गए हैं. फिल्म अभी भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है और दर्शकों की संख्या भी कम होती जा रही है.

'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' ने टेके घुटने!

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. थिएटरों में ऑक्यूपेंसी महज 19 प्रतिशत रही, जो पिछले दिनों से काफी कम है. इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि चौथे दिन 7.50 करोड़ और तीसरे दिन 9.10 करोड़ की कमाई हुई थी. 

छह दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ इतना

पहले दिन फिल्म ने शानदार ओपनिंग देते हुए 34.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जिसमें 69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन 9 करोड़ पर आ गया और फिर से गिरावट शुरू हो गई. अब छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. 

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'धुरंधर 2'

फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला और राशी खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्देशक हरिश शंकर की यह फिल्म पावर स्टार के फैंस के लिए खास थी, लेकिन रिलीज के समय ही इसे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से कड़ी टक्कर मिल रही है. 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मात्र छह दिनों में इसने भारत में 575 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसकी वजह से पवन कल्याण की फिल्म को टिके रहने में मुश्किल हो रही है. उस्ताद भगत सिंह में एक्शन, ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट का अच्छा मिश्रण है. पवन कल्याण का स्टाइलिश अवतार और जोरदार डायलॉग्स फैंस को भा रहे हैं, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ और कॉम्पिटिशन ने फिल्म की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. छोटे शहरों में फिल्म अभी भी कुछ हद तक चल रही है, मगर बड़े शहरों में हालात सामान्य हैं.

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म अगले कुछ दिनों में रिकवरी नहीं करती, तो यह अपने बजट को रिकवर करने में चुनौती का सामना करेगी. फिर भी पावर स्टार की स्टार पावर की वजह से फिल्म पूरी तरह फ्लॉप नहीं मानी जा रही है. फिल्म प्रेमी अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या वीकेंड पर कुछ सुधार होगा या धुरंधर 2 का दबदबा जारी रहेगा. कुल मिलाकर उस्ताद भगत सिंह ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन स्थिरता बनाए रखना उसके लिए बड़ी चुनौती बन गया है.